भाजपा ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, मीडिया की स्वतंत्रता के लिए आवाज उठाई

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-कांग्रेस-नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा मीडिया की स्वतंत्रता पर किये गए प्रहार और एक मीडिया हाउस के चीफ एडिटर की गिरफ्तारी के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे एवं महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ  नारेबाज़ी की और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। 

रोष प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए अरुण सूद ने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार द्वारा किये गए इस निंदनीय कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाये उतनी कम है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने आपातकाल के काले दौर की याद ताज़ा करवा दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह प्रदर्शन किसी एक व्यक्ति या एक पत्रकार के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए है और हम सदैव लोकतंत्र के रक्षा हेतु तत्पर रहेंगे।

पार्टी महासचिव रामवीर भट्टी ने महाराष्ट्र सरकार के इस कदम को शर्मनाक बताते हुए इसे लोकतंत्र पर प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में समाचार पत्र एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इनकी स्वतंत्रता पर महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार द्वारा की गयी दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की।

इस अवसर पर आशा जसवाल, नीना तिवारी, जसविंदर कौर, अमित राणा, तजिंदर सिंह, अनूप गुप्ता, हुकम चंद, रवि कांत शर्मा, जगतार सिंह जग्गा, शक्ति प्रकाश देवशाली, अनिल दुबे, चंद्रावती शुक्ला, भारत कुमार, गुरप्रीत ढिल्लों, विनोद अग्रवाल, विजय राणा, कृष्ण कुमार, दीदार सिंह, रविंदर पठानिया, राजिंदर शर्मा, मनीष भसीन, नरेश पांचाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!