भाजपा ने चंडीगढ़ में चलाया #BharatStandsWithModiJi हस्ताक्षर अभियान

CHANDIGARH: देश के प्रंधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा कथित तौर पर जानबूझकर की गई लापरवाही के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शनों के अंतर्गत आज चंडीगढ़ में #BharatStandsWithModiji हस्ताक्षर अभियान औद्योगिक क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष भसीन के नेतृत्व में चलाया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर, प्रदेश कार्यक्रम संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली, मुकेश शर्मा, महेंद्र दुबे, भूपिंदर सैनी, संजीव वर्मा, सुभाष कुमार, पार्षद हरजीत सिंह, मनोज सोनकर, मनीष निगम, प्रमोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरविन्द सिंह, सतबीर सिंह ठाकुर, अवि भसीन, राम ललन, भेरू गिरी, राम शुक्ल, सतीश शुक्ल, राजीव मनचंदा, मोंटी मालिक, अमर पासी, लखविंदर सिंह, रोहित सिंह, सुक्खा, बलदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने जिस प्रकार जानबूझकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही की है, उसकी देश भर में निंदा हो रही है। देशभर के लोग इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुर्भावनापूर्ण बता रहे हैं। लेकिन जिस प्रकार कांग्रेस का स्थानीय नेतृत्व इसे सामान्य घटना बनाने का प्रयास कर रहे हैं, उससे यह साबित होता है कि जिस प्रदेश में देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को खतरा हो सकता है, उस प्रदेश में आम जनमानस कितना सुरक्षित होगा?

कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि देशभर के लोगों में विशेषकर भाजपा कार्यकर्ताओं में इस लापरवाही को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। चंडीगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मशाल आक्रोश मार्च, कांग्रेस सद्बुद्धि मौन धरना, प्रधानमंत्री की दीर्घायु हेतु यज्ञ, महामृत्युंजय जाप, दिव्यांगों द्वारा गायत्री यज्ञ और आज का #BharatStandsWithModiJi हस्ताक्षर अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। देश का जनमानस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर सकता।

जिलाध्यक्ष मनीष भसीन ने कहा कि शहर की जनता को कांग्रेस सरकार की दुर्भावनापूर्ण सुरक्षा चूक को जनता के बीच उजागर करने और शहरवासियों का प्रधानमंत्री के प्रति लगाव दर्शाने के लिए आज का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सभी शहरवासियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

error: Content can\\\'t be selected!!