BJP ने वाल्मीकि जयंती पर भगवान वाल्मीकि मंदिर में लगाया लंगर-भंडारा, अरुण सूद के साथ तावड़े व सांसद इंदुबाला ने भी की सेवा

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे भगवान वाल्मीकि जयंती सप्ताह के अंतर्गत आज भगवान वाल्मीकि जयंती दिवस के अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ द्वारा भगवान वाल्मीकि मंदिर सेक्टर 24 में लंगर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें चंडीगढ़ नगर निगम के लिए चुनाव प्रभारी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े व सह प्रभारी राज्यसभा सांसद सुश्री इंदुबाला गोस्वामी ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज करवाई व लंगर सेवा की।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस अवसर पर लंगर में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री रामवीर, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, नरेश अरोड़ा, सचिव तजिन्दर सिंह, डॉ. हुकम चन्द, देवी सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय राणा, उपाध्यक्ष अंकुर राणा, महासचिव जसमनप्रीत सिंह, जिलाध्यक्ष रविंदर पठानिया, डॉ. नरेश पांचाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए तथा लंगर सेवा की।

इस अवसर पर निगम चुनाव प्रभारी विनोद तावडे ने यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद को शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि उन्होंने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर पर विनोद तावड़े ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की जीवनी से हम बहुत कुछ ग्रहण कर सकते हैं । उनके द्वारा रचित रामायण ग्रन्थ दुनिया का महानतम काव्य ग्रंथ है, जिससे जीवन जीने की राह मिलती है। रामायण के प्रत्येक पात्र से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। रामायण की शिक्षाओं को ग्रहण कर हम अपने जीवन को मर्यादा के साथ जी सकते हैं।

सह प्रभारी सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने भी कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी तथा भगवान वाल्मीकि के प्रति अपनी आस्था के पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। सभी ने मिलकर लंगर सेवा की।
अरुण सूद ने भगवान वाल्मीकि जयंती सप्ताह के आयोजन के बारे में बताया तथा कहा कि भगवान राम को दशरथ पुत्र राम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का रूप देने वाले भगवान वाल्मीकि की जयंती पर पूरे सप्ताह कार्यक्रम करवा कर हम उनके चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं। आज भगवान वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा लंगर का आयोजन किया गया है, जिसमें लगभग दस हजार लोगों के लिए भोजन व अलग-अलग तरह के व्यंजनों की व्यवस्था की गई। भारतीय जनता पार्टी भगवान वाल्मीकि जयंती को उत्सव के रूप में मना रही है।

लंगर सेवा में सुबह का चाय नाश्ता व दोपहर का भोजन दिया गया, जो देर शाम तक चला।

error: Content can\\\'t be selected!!