रायपुर खुर्द में BJP किसान मोर्चा की जनसभाः लालडोरे के बाहर भी शुरू होंगे विकास कार्य- अरुण सूद

CHANDIGARH: आने वाले समय में लाल डोरे के बाहर रह रहे लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। उनके लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने विकास कार्य शुरू करवाने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रयासों से ही ये संभव हो सका है। यह कहना है भाजपा के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद का।

रविवार को गांव रायपुर खुर्द में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित जनसभा के दौरान अरुण सूद ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। सूद ने कहा कि लाल डोरे के अंदर रह रहे लोगों को तो प्रशासन ने राहत दे दी है, लेकिन लाल डोरे के बाहर भी अब काफी आबादी हो चुकी है, जिन्हें मूलभूत सुविधाएं दिए जाने के लिए प्लान बनाया गया है जिसे प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने मान लिया है और इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सूद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप हमारे विकास के काम से संतुष्ट हैं तो हमें वोट जरूर दें। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष दीदार सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष नरेश पांचाल व किसान मोर्चा के प्रदेश व जिला पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!