भाजपा ने तैयार किए प्रशिक्षक, अब ये सभी कार्यकर्ताओं को करेंगे प्रशिक्षित

CHANDIGARH: देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा  चलाए जा रहे प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यक्रम के अंतर्गत चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय ‘कमलम’ में संपन्न हुआ। समापन सत्र को सम्बोधित  करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि संगठन एवं कार्यकर्ता निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य का दायित्व पार्टी ने आप लोगों को सौंपा है।  उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी कार्यकर्ता अपने इस दायित्व का निर्वहन योग्यतानुसार करेंगे।

प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद। 

इन लोगों ने किया शिविर को संबोधित

भाजपा प्रशिक्षण विभाग के संयोजक एवं पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने बताया कि चंडीगढ़ में आयोजित इस प्रशिक्षक कार्यशाला में ‘पिछले 6 सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न’ विषय पर धीरेन्द्र तायल ने, ‘हमारा विचार परिवार’ विषय पर अमृत सागर, ‘व्यक्तित्व विकास’ विषय पर विक्रांत खंडेलवाल, ‘भारतीय जनता पार्टी एवं हमारा दायित्व’ विषय पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, ‘भाजपा का इतिहास एवं विकास’ विषय पर रघुवीर अरोड़ा, ‘हमारी कार्यपद्धति  संगठन संरचना में हमारी भूमिका’ विषय पर प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, ‘आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा’ विषय पर सुभाष शर्मा, ‘सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग’ विषय पर मोहिंदर निराला, ‘भारत की वैचारिक विचारधारा: हमारी विचारधारा’ विषय पर शक्ति प्रकाश देवशाली तथा ‘प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां’ विषय पर रवि कांत शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित किया। 

प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते प्रशिक्षकों के साथ बैठे चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद व भाजपा प्रशिक्षण विभाग के संयोजक एवं पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली।

सभी मंडलों में जाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे प्रशिक्षक

भाजपा प्रशिक्षण विभाग के संयोजक एवं पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पांचों जिलों के पचास प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है, जो अब सभी 35 मंडलों में जाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। नवम्बर माह में सभी मंडलों के प्रशिक्षण शिविर विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे, जिनमें मंडल पदाधिकारी एवं समिति अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

 

error: Content can\\\'t be selected!!