भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी को मिल रहे अभूतपूर्व समर्थन से BJP हताश: पवन कुमार बंसल

कहा- भाजपा ने देश में नकारात्मकता फैलाने और राहुल गांधी की छवि धूमिल करने की कोशिशों पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए

CHANDIGARH, 6 DECEMBER: कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने भाजपा पर देश में नकारात्मकता फैलाने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की छवि को धूमिल करने की कोशिशों पर हजारों करोड़ रुपए खर्च करने का आरोप लगाते हुए सत्ताधारी पार्टी की कड़ी आलोचना की है। बंसल आज पंजाब विश्वविद्यालय परिसर में एक पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

बंसल ने कहा कि भाजपा द्वारा भारत के लोगों के दिलों में डाली जा रही दरारों को भरने के लिए राहुल गांधी कन्या कुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की कठिन भारत जोड़ो यात्रा पैदल कर रहे हैं और समाज के सभी वर्गों के लोगों द्वारा राहुल गांधी को दिए जा रहे अभूतपूर्व समर्थन तथा प्यार को देखकर भाजपा पूरी तरह से हताश एवं निराश हो गई है। बंसल ने कहा कि राहुल गांधी और उनके साथ चल रहे दूसरे कांग्रेसी नेताओं का फौलादी संकल्प समस्त भारत के लोगों को एकजुट करने और उन दरारों को भरने में मदद कर रहा है, जो भाजपा इस देश के लोगों के बीच पैदा करने की कोशिश कर रही है।

error: Content can\\\'t be selected!!