भाजपा ने पंजाब व चंडीगढ़ में बदले प्रभारी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी को दी गई कमान, हरियाणा में भी बदलाव

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव को हरियाणा का प्रभारी बनाया

BJP changed the state in-charge and co-in-charge CHANDIGARH, 9 SEPTEMBER: भारतीय जनता पार्टी ने आज 15 राज्यों में पार्टी के प्रभारी एवं सह प्रभारी बदल दिए। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय भाई रूपाणी को पंजाब के साथ चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। पंजाब में उनके साथ डॉ. नरेंद्र सिंह रैना को सह प्रभारी बनाया गया है। पंजाब में अभी तक केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा चंडीगढ़ में दुष्यंत गौतम भाजपा प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। नई नियुक्तियों में पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण चुघ को तेलांगा राज्य का पार्टी प्रभारी बनाया गया है, जबकि त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है।

बता दें कि चंडीगढ़ में दूसरी बार गुजरात के किसी नेता को भाजपा ने प्रभारी बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय भाई रूपाणी से पहले करीब 26 साल पहले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ में भाजपा प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 1996 में यहां मोदी के प्रभारी रहते ही भाजपा ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट जीती थी। अब एक बार फिर गुजरात के कद्दावर नेता को भाजपा ने पंजाब व चंडीगढ़ में प्रभारी बनाकर साफ संकेत दे दिए हैं कि पंजाब व चंडीगढ़ के राजनीतिक हालात को लेकर भाजपा कितनी गंभीर है।

देखिएः 15 राज्यों में भाजपा प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नई सूची ?

error: Content can\\\'t be selected!!