भाजपा ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंतीः भंडारे लगाए, बस्तियों में शिक्षण सामग्री बांटी, डड्डूमाजरा में रन फॉर यूनिटी का आयोजन

 CHANDIGARH: डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा चंडीगढ़ में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर तक बाबा साहेब की फोटो पर पुष्पसुमन अर्पित किये। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया और बस्तियों में निःशुल्क शिक्षा सामग्री का वितरण भी किया गया। पांचों जिला अध्यक्षों ने अपने क्षेत्रों में बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित की और सभी लोगों को बधाई दी।

पार्टी के प्रदेश महासचिव चन्द्रशेखर ने बताया कि पार्टी की स्थापना दिवस से लेकर बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती तक पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह मनाया गया, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में आज अंतिम दिवस पर उनकी फोटो पर 500 के करीब बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेव के चित्र पर पुष्पसुमन अर्पित किये। पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने भी अपने निवास स्थान पर डॉ. अम्बेडकर की फोटो पर पुष्पसुमन अर्पित किये और इस अभियान की शुरुआत की। इसके अलावा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सेक्टर 25 में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद बच्चों के बीच कापी, पेन, पेंसिल आदि का वितरण किया। पार्षद फर्मिला के नेतृत्व में डड्डूमाजरा में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया।

 इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर और रामबीर, महापौर रविकांत शर्मा, प्रदेश सचिव हुकुम चंद, जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया, राजिंदर शर्मा, नरेश पांचाल, मनीष भसीन ने अपने क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सुबह पुष्पसुमन अर्पित किये और बाद में आज शाम को उनकी प्रतिमा पर जाकर फूलमाला अर्पित की।

सेक्टर-37 स्थित अम्बेडकर भवन में हुए कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महासचिव रामबीर, महापौर रविकांत शर्मा, उप महापौर फार्मिला सिंह, पार्षद राजेश कालिया, शिप्रा बंसल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नाथी राम मेहरा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने भाग लिया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन बहुत ही संघर्ष और चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने देश के अन्दर चल रही कुरीतियों और सामाजिक और धार्मिक असमानता की चुनौती को स्वीकारा और समानता का भाव उत्पन्न करने के लिए मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने देश के संविधान को लिखते समय उन तमाम बारीकियों का आकलन करके सभी को एकसमान अधिकार दिलवाए। ये उनकी बहुत बड़ी उपलब्धि रही। ऐसे महान नेता को उनकी ही पार्टी के नेताओं द्वारा उनकी अनदेखी करना अशोभनीय है। इतना ही नहीं, हाल ही में टी.एम.सी. की प्रत्याशी सुजाता मंडल द्वारा सभी दलितों को भिखारी कह कर बुलाना अति निंदनीय है। इस प्रकार की ओछी राजनीति करना न्यायोचित नहीं है

उन्होंने कहा कि आज देश के उस नायक की जयंती है, जिसने सभी को गले लगाया और सभी को समानता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा में समर्पित किया। ऐसे महान लोग विरले विरले होते हैं। आज उनकी जयंती पर हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता उनको शत-शत नमन करते हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!