निगमायुक्त पर भाजपा का हमला जारी, अब भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

कहा- निगम आयुक्त द्वारा निर्वाचित पार्षदों का मान-सम्मान न करना गंभीर मुद्दा

CHANDIGARH: नगर निगम की वर्चुअल मीटिंग का मंगलवार को बहिष्कार करने के बाद चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा निगमायुक्त पर हमलावर हो गई है। वीरवार को पार्टी ने लगातार तीसरे दिन नगर निगम आयुक्त पर जोरदार हमला करते हुए निगम में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का अप्रत्यक्ष आरोप भी लगा दिया। भाजपा ने कहा कि निगम के कुछ अधिकारियों के भ्रष्टाचार व हफ्ता वसूली में शामिल होने की जानकारी होने के बावजूद निगमायुक्त कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

पूरे मामले पर कमलम में हुई भाजपा की बैठक
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं मोर्चा अध्यक्षों की एक बैठक आज चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय कमलम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर निगम के घटनाक्रम और शहर की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारियों के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार के कारण शहर में उत्पन्न हो रही समस्याओं पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि निगम आयुक्त द्वारा निर्वाचित पार्षदों का मान-सम्मान न करना गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि शहर में गत लगभग एक वर्ष से स्ट्रीट वेंडर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, निगम आयुक्त के अडिय़ल रवैये के कारण वे अपनी रोजी-रोटी कमाने में नाकाम हो रहे हैं।

निगम की भर्तियों में हो रहीं घोर अनियमितताएं
बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर निगम में भर्तियों में घोर अनियमितताएं हो रही हैं। निगम के कुछ अधिकारियों के भ्रष्टाचार और हफ्ता वसूली के मामले निगम आयुक्त के संज्ञान में होने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब से चंडीगढ़ के गांव नगर निगम में शामिल हुए हैं उनमें पानी के बिल दस गुना तक बढ़ा दिए गए हैं लेकिन सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निगम आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों द्वारा जनता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने के बजाय उन्हें टाला जा रहा है।      

शहरवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है भाजपा
भाजपा के चंडीगढ़ प्रदेश महासचिव रामवीर एवं चंद्रशेखर ने कहा कि शहर में विकास कार्यों को सही ढंग से कार्यरूप देने में निगम आयुक्त असमर्थ साबित हुए हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने में भी निगमायुक्त असफल साबित हुए हैं। भाजपा नेताओं ने चंडीगढ़ की जनता को विश्वास दिलाया कि शहरवासियों की हर समस्या में भारतीय जनता पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

error: Content can\\\'t be selected!!
अब राजनीति में एंट्री करेंगी परिणिति और कंगना, लड़ेंगी चुनाव ! परिणिति-राघव की शादी की इनसाइड तस्वीरें World Cup-2023: टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव पितृ पक्ष में ऐसे करें तर्पण, आशीर्वाद देंगे पूर्वज Top Chinese scientist claims India’s Chandrayaan-3 has not landed on Moon’s south pole