बीबी बहल के जन्मदिवस पर दीक्षांत समारोह: 132 प्राकृतिक चिकित्सा स्टूडेंट्स को वाइस चांसलर डा. राजबहादुर ने दिए डिप्लोमा सर्टिफिकेट

CHANDIGARH: गांधी स्मारक भवन सेक्टर-16 में आज दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 132 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि डा. राजबहादुर, वाइस चांसलर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ मेडिकल साइंस ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस अवसर पर योगेश बहल विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे तथा दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता श्रीमती ललित जोशी पूर्व मेयर चंडीगढ़ ने की।

समारोह का शुभारंभ डा. आर.डी. कैले एवं उनके सहयोगियों ने स्वागत गीत एवं वंदे मातरम गीत से किया। सभी अतिथियों का स्वागत डा. देवराज त्यागी निदेशक गांधी स्मारक भवन ने किया। उन्होंने गांधी स्मारक भवन में चल रही गतिविधियों, पुस्तकालय, गांधी संग्रहालय, प्राकृतिक चिकित्सा उपचार केन्द्र तथा प्राकृतिक चिकित्सा के साढ़े तीन वर्षीय डिप्लोमा की जानकारी दी।

डा. एम.पी.डोगरा अध्यक्ष प्राकृतिक चिकित्सा समिति ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा के पाठ्यक्रम में लोगों की रूचि आजकल ज्यादा बढ़ रही है। इस क्षेत्र में भी रोजगार प्राप्ति के काफी अवसर हैं। प्राकृतिक चिकित्सा से शरीर को निरोग कैसे रखा जाए तथा रोग होने पर क्या बचाव करने होते हैं, इस बारे में भी उन्होंने जानकारी दी। डा. डोगरा ने डा. राज बहादुर से आग्रह किया कि वह प्राकृतिक चिकित्सा और योग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा अपने विश्वविद्यालय में शुरू करवाएं, ताकि विद्यार्थी अपनी योग्यता बढ़ा सके।

पूर्व मेयर ललित जोशी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह समारोह स्व बी.बी. बहल के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी स्मृति में आयोजित किया गया। बी.बी. बहल चंडीगढ़ सोशल आईकाॅन एवं प्रसिद्ध समाज सेवक थे। उन्होंने 15 वर्ष चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहते हुए सेवा की। बी.बी. बहल होटल एसोसिऐशन के भी प्रेसीडेंट रहे।

इस अवसर पर योगेश बहल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। समारोह में ममता बहल, गुनार बहल, पापिया, आनन्द राव, अशोक बेरी, एम.के. विरमानी, डा. रजत सूद, डा. सरिता मेहता, मीनू धरमानी, राजबाला, खेमराज गर्ग, बाल कृृष्ण गुप्ता, पूनम शर्मा, अमरजीत बलदेव राज आदि लोगों ने विशेष रूप से भाग लिया। उमा महाजन ने कार्यक्रम का संचालन किया।

error: Content can\\\'t be selected!!