चंडीगढ़ में भी शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, लोगों ने की पुष्पवर्षा

पहले दिन विकासनगर मौलीजागरा में निकली यात्रा, बड़ी संख्या में जुटे लोग, पवन बंसल और एचएस लक्की ने किया नेतृत्व

CHANDIGARH, 20 NOVEMBER: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का चंडीगढ़ चरण आज शाम रामलीला मैदान विकास नगर मौलीजागरा से शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। आज की यात्रा का आयोजन स्थानीय कांग्रेस नेता मुकेश राय, देव मुनि चौधरी, परमानंद मंडल, राम कुमार, सन्नी मिश्रा, सुनील तिवारी, विशाल मांझी, जगदीश चौधरी, संजय सिंह, सन्नी मिश्रा, हरिंदर कुमार, ममता राय, सुनीता चौधरी, शीला देवी और कृष्णा चौधरी ने किया। पहले दिन यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल तथा चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने किया।

इस यात्रा के दौरान नफरत छोड़ो- भारत जोड़ो के नारे लगाते तथा तिरंगा लहराते हुए सैकड़ों उत्साही पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी विकास नगर और मौलीजागरा की सड़कों से गुजरे। यात्रा में चल रहे लोगों पर मोहल्ले और बाजारों में छतों से स्थानीय जनता ने पुष्पवर्षा की और फूलमालाओं से कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया। भारत जोड़ो यात्रा विकास नगर से शुरू होने पर कुछ सौ प्रतिभागी थे लेकिन कुछ ही देर में हजारों की भीड़ जुट गई। हर मुहल्ले से लोग अपने आप यात्रा में शामिल होते रहे और मौलीजागरा की सड़कों पर जनता की एकजुटता का अनुपम उदाहरण पेश किया। लोग बड़े उत्साह से 10 किलोमीटर लंबे मार्ग में राष्ट्रीय ध्वज फहराते रहे। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने बताया कि 30 दिन चलने वाली यह यात्रा कल मनीमाजरा में इंदिरा कॉलोनी और आसपास के इलाकों से शुरू होगी।

error: Content can\\\'t be selected!!