Bharat Jodo Yatra: चंडीगढ़ कांग्रेस ने सेक्टर-41और गांव बुटेरला में निकाली पदयात्रा, बड़ी संख्या में जुटे लोग

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की व उपाध्यक्ष भूपिंदर सिंह बढ़हेड़ी ने किया नेतृत्व

CHANDIGARH, 25 NOVEMBER: भारत जोड़ो यात्रा के चण्डीगढ़ चरण के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आज बड़ी संख्या में सेक्टर- 41 के निवासियों ने वहां की कृष्णा मार्केट में एकत्र होकर भारत की एकता और अखण्डता के पक्ष में नारे लगाते हुए सेक्टर-41और गांव बुटेरला की गलियों में पदयात्रा की यात्रा का नेतृत्व चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और उपाध्यक्ष भूपिंदर सिंह बढ़हेड़ी कर रहे थे।

इस दौरान सेक्टर-41 के कई निवासी अपने घरों के सामने यात्रा का स्वागत करने के लिए इकट्ठे हुए ओर उन्होंने नारे लगाकर और फूलमालाएं पहना कर यात्रियों का हौसला बढ़ाया। इससे पहले कृष्णा मार्किट के प्रधान सुनील जैन, मनी अरोड़ा और उनके साथियों ने फूलमालाएं पहना कर यात्रा का शुभारंभ किया। आज की यात्रा का आयोजन पार्षद जसबीर बंटी, बीएम खन्ना, राजेंद्र राजू, राज कुमार शर्मा, पंकज जूम और रॉबी बढ़हेड़ी ने किया था।

जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, इसमें शामिल लोगों की संख्या भी बढ़ती गई, क्योंकि लोग अपने घरों से निकल कर सड़कों से गुजरती इस यात्रा में शामिल होते रहे। क्षेत्र के निवासी शहर में बढ़ती बेरोजगारी से नाराज थे और उन्होंने शिकायत की कि इस इलाके में लगभग हर घर बेरोजगारी और उससे पैदा हुई समस्याओं का सामना कर रहा है। यात्रा में शामिल हुए छोटे दुकानदारों और वेंडर्स ने कहा कि मोदी सरकार की अदूरदर्शी नीतियों से उनका कारोबार लगभग चौपट हो गया है। यात्रा में शामिल होने वाले सेक्टर 40 एमआईजी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस रंधावा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के धैर्य और साहस की प्रशंसा की, जो देश में फैलाई जा रही नफरत और हिंसा के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं।
पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं हरफूल कल्याण, जतिंदर भाटिया, जीएस कंबोज, अच्छे लाल गौर, विनोद शर्मा, कमलेश बनारसी दास, रवि ठाकुर, परवीन नारंग, सरोज शर्मा, अहमद अली और मैरी ने लोगों को संबोधित किया और देश को एकजुट रखने की ज़रूरत पर बल दिया। अंत में यात्रियों ने देश में विभाजनकारी प्रवृत्तियों के खिलाफ लड़ने और मोदी सरकार द्वारा देश में प्रत्येक संवैधानिक निकाय को कमजोर करने का विरोध करने का संकल्प व्यक्त किया।

error: Content can\\\'t be selected!!