भाजपा राज में चंडीगढ़ का बुरा हाल: जगह-जगह कूड़े के ढेर, कहा हैं किरण खेर- सुष्मिता देव

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के 38वें स्थापना दिवस पर आज महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने यहां कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास की सामग्री वो अतीतकालीन तथ्य है जो इतिहास व वर्तमान का प्रतिनिधित्व करता है और महिला कांग्रेस का इतिहास वो आइना है, जिसके सामने हम खड़े होकर अतीत की खूबसूरत स्मृतियों के जरिए वर्तमान व भविष्य का प्रतबिम्ब देख सकते हैं।

सेक्टर- 35 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करने के दौरान शहर की सांसद किरण खेर और नगर निगम को आड़े हाथो लेते हुए सुष्मिता देव ने कहा कि बड़े अफ़सोस की बात है जो शहर देश में खूबसूरती के लिए जाना जाता है आज वो शहर अपनी बेरुखी पर आंसू बहा रहा है। कांग्रेस के कार्यकाल में शहर एक नंबर पर होता था आज वो शहर 16 वे स्थान पर है। जगह-जगह गन्दगी का आलम है ,सड़को में खड्ढे है, पार्कों का बुरा हाल है और सांसद का अता पता नहीं है।

किरण खेर पर उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीति में लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है पर सांसद का कहां है किसी शहरवासी को खबर नहीं। इस मौके पर सुष्मिता देव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर अति महत्त्वपपूर्ण ज़िम्मेदारी दिए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस पार्टी के इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन व सीडब्लूसी के सदस्य पवन कुमार बंसल ने कहा की राजनीति में कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जितना काम किया आज तक किसी ने नहीं किया।

बंसल ने कहा की आज महिलाएं अंतरिक्ष में पहुंच गयी है ,कांग्रेस के कार्यकाल में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी बनी, पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल बनी,पहली महिला लोक सभा स्पीकर मीरा कुमार बनी और आज कांग्रेस की अध्यक्ष भी महिला यानी सोनिया गांधी हैं। बंसल ने कहा कि आज देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है और कांग्रेस लोगों की आवाज बनकर आवाज़ उठाती रहेगी।

इस मौके पर चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि आज कांग्रेस की महिलाएं नगर निगम में जनता की आवाज़ बनी हुयी है।

चंडीगढ़ कांग्रेस महिला अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि आज चंडीगढ़ में महलाएं सुरक्षित नहीं, जगह-जगह छीना-झपटी की वारदातें हो रही है, महंगाई की वजह से घर में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। कोरोना संकट में रोज़गार छिन गए और नगर निगम ने पानी के दाम बढ़ा दिए। दीपा दुबे ने स्थापना दिवस पर सभी महिला कांग्रेस की नेताओं एवं स्थानीय कांग्रेस के नेताओं का धन्यवाद किया।

स्थापना दिवस के मौके पर महिला कांग्रेस ने गरीब बच्चों को मोबाइल फ़ोन भेंट किये ताकि आज के दौर में वो ऑनलाइन शिक्षा में अपनी पढ़ाई निरंतर कर संके। इसके साथ साथ लॉक डाउन में जिन जिन महिला पत्रकारों ने अपनी रिपोर्टिंग के ज़रिये लोगों को लगातार खबरों से अवगत कराया उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मधु बंसल, महिला कांग्रेस की प्रभारी नीतू वर्मा सोइन, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता नंदिता हुड्डा, सविता शेखावत,परमिंदर कौर, ममता दत्ती, सुधा भारद्वाज सहित चंडीगढ़ की महिला पार्षद शीला फूल सिंह, गुरबक्श रावत, रविंदर गुजराल तथा स्थानीय कांग्रेस के नेता, चंडीगढ़ युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल व महिला कांग्रेस की ढेरों कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

error: Content can\\\'t be selected!!