अखिल भारतीय सिविल सेवा टूर्नामेंटः पंजाब के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 15 मार्च से

एथलैटिक्स के ट्रायल पोलो ग्राउंड पटियाला, बैडमिंटन के ट्रायल मल्टीपर्पज स्टेडियम सैक्टर-78 मोहाली में होंगे

CHANDIGARH, 11 MARCH: केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक और खेल बोर्ड द्वारा 28 मार्च से 30 मार्च तक ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम, सैक्टर-38, गुडग़ांव (हरियाणा) में अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलैटिक्स (पुरूष और महिला) और कबड्डी (पुरूष और महिला) टूर्नामेंट 2021-22 का आयोजन करवाया जा रहा है। इसके अलावा बैडमिंटन (पुरूष और महिला) टूर्नामेंट 24 मार्च से 30 मार्च, 2022 तक ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम, सैक्टर-3, पंचकूला में आयोजित किया जाएगा।

एथलैटिक्स के लिए पंजाब के (पुरूष और महिला) खिलाडिय़ों के ट्रायल पटियाला के पोलो ग्राउंड में होंगे, जबकि बैडमिंटन के ट्रायल सैक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पज़ स्पोटर््स स्टेडियम, मोहाली और कबड्डी (पुरूष और महिला)  के ट्रायल गुरू नानक स्टेडियम, लुधियाना में 15 मार्च, 2022 को सुबह 10 बजे होंगे।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए निदेशक (खेल) परमिन्दर पाल सिंह ने बताया कि यहाँ उल्लिखित शर्तों के तहत आने वाले खिलाडिय़ों को छोडक़र बाकी सभी विभागों के सरकारी कर्मचारी (नियमित) अपने-अपने विभागों से एन.ओ.सी. प्राप्त करके ही टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं।

1. रक्षा सेवाओं/अर्धसैनिक संगठनों/केंद्रीय पुलिस संगठन/पुलिस/आर.पी.एफ./सी.आई.एस.एफ./बी.एस.एफ./ आई.टी.बी.पी./एन.एस.जी. आदि के वर्दी कर्मी। स्वायत्त निकायों/उपक्रमों/सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी, भले ही वह केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा प्रशासनिक तौर पर नियंत्रित किए जाते हों।
2. आकस्मिक/दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी।
3. कार्यालयों में अस्थायी ड्यूटी पर काम करने वाले कर्मचारी।
4. कोई नया भर्ती हुआ कर्मचारी जिसने रेगुलर एस्टैबलिशमेंट/सेवा में 6 महीने से कम समय लगाया है।
खेल विभाग के निदेशक ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने खाने-पीने के अलावा आने-जाने और रहन-सहन का खर्चा खुद वहन करना होगा।

error: Content can\\\'t be selected!!