कृषि बिलः विपक्ष बिना वजह सियासी मुद्दा बनाने के लिए शोर मचा रहाः पुरी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री का चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने किया स्वागत

CHANDIGARH: केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में पास किए गए किसान बिलों पर विपक्ष द्वारा मचाए जाए रहे हंगामे व किसान बिलों की सच्चाई की जानकारी देने हेतु केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय “कमलम” में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषक उपज व्यापार व वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) बिल 2020, कृषक (सशक्तिकरण व सरंक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार बिल 2020 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम (संशोधन) बिल 2020 पूरी तरह से किसानों के हक में और किसानों के फायदे के लिए हैं। विपक्ष बिना किसी वजह के केवल राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए शोर मचा रहा है, जबकि वास्तव में यह बिल किसान की आय बढ़ाने वाले और उसकी आमदनी को सुरक्षित करने वाले हैं।

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरदीप सिंह पुरी।

उन्होंने कहा कि ये बिल पारदर्शी तरीके से किसानों को सरंक्षण देगा, किसानों के सशक्तिकरण में मददगार होगा और किसान का फसल को लेकर जोखिम भी कम होगा। किसान को अपनी फसल बेचने के लिये खरीदार ढूंढने कहीं नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेल, आलू, प्याज आदि आवश्यक वस्तुओं की सूची से बाहर कर दिए गए हैं ऐसा करने से कृषि या एग्रो प्रोसेसिंग के क्षेत्र में निवेश कारों को फायदा होगा और किसानों को उत्पाद एवं उत्पाद जमा सीमा, आवाजाही वितरण आपूर्ति से छूट मिलेगी ।

हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि इन बिलों के पास होने से अब किसान अपनी उपज के दाम खुद ही तय करने के लिए स्वतंत्र होंगे। किसान की फसल सरकारी मंडियों में बेचने की बाध्यता समाप्त होगी । किसान अपनी उपज देश में कहीं भी किसी को भी बेच सकेंगे। लेनदेन की लागत घटाने को मंडी से बाहर टैक्स नहीं वसूला जाएगा। खरीदार को 3 दिन में भुगतान करना होगा। व्यापारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म यानी ऑनलाइन खरीद भी संभव हो पाएगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य औऱ मंडी व्यवस्था लागू रहेगी। धुलाई में मंडी शुल्क जैसी लेनदेन की लागत से राहत मिलेगी। अपनी फसल  मनचाहा खरीदार तलाश कर मन चाहे दाम पर बेचने को स्वतंत्र होंगे। लाभकारी मूल्य मिलने से उनकी आय मे सुधार होगा ।

हरदीप सिंह पुरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन बिलों बारे सच्चाई जनता के सामने लाएं व लोगों को जागरूक करें। इससे पूर्व चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने उनका चंडीगढ़ कार्यालय में आने पर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर, कोर कमेटी के सदस्य रघुवीर लाल अरोड़ा, प्रदेश पदाधिकारी, जिला मोर्चा पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सिर्फ ANews Office TV पर देखेंः भाजपा पार्षद बोले- थाने पर धरना दूंगा तो पुलिस वाले ने कहा- फट्टे चक देंगे

error: Content can\\\'t be selected!!