चंडीगढ़ में और बढ़ा AAP का कुनबाः अब ये युवा नेता कांग्रेस छोड़कर समर्थकों समेत आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव नजदीक आते-आते शहर में आम आदमी पार्टी (AAP) का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है। अब कांग्रेस की यूथ विंग के पूर्व प्रदेश सचिव निखिल कौशल अपनी पत्नी नितिका और सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

वार्ड नंबर-6 के मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक जनसभा में आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी प्रदीप छबड़ा व अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने निखिल कौशल, नितिका और उनके सैकड़ों समर्थकों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही उन्हें भरोसा दिया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप छाबड़ा ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी और चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव जीतने के बाद दिल्ली की तर्ज पर सभी वादे पूरे करने का भरोसा दिलाया। छाबड़ा ने कहा कि निखिल कौशल, नितिका और उनके सैकड़ों समर्थकों के आने से आम आदमी पार्टी को और मजबूती मिली है।

निखिल कैशल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कामों से प्रभावित होकर उन्होंने यह पार्टी ज्वाइन की है। कांग्रेस में सम्मान न मिलने से उन्होंने खुद को पार्टी से अलग कर लिया।

error: Content can\\\'t be selected!!