दिशाहीन है आम आदमी पार्टी, शहर के विकास से कुछ लेना-देना नहीं, केवल नकारात्मक राजनीति करते हैं AAP पार्षद: भाजपा

CHANDIGARH, 27 MAY: भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी व चन्द्रशेखर ने आम आदमी पार्टी को दिशाहीन बताते हुए कहा है कि AAP के पार्षदों को शहर के विकास से कुछ लेना-देना नहीं है। वे केवल नकारात्मक राजनीति करते हैं।

आज यहां जारी एक संयुक्त बयान में भाजपा महामंत्री रामवीर भट्टी व चंद्रशेखर ने कहा कि आम आदमी पार्टी शहर के लिए क्या चाहती है, इस बारे में उन्हें स्वयं भी पता नहीं है। शहर में डड्डू माजरा डंपिंग ग्राउंड के निस्तारण के लिए जो प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जा रहा है उस बारे में एक दिन पहले कहते थे कि विरोध नहीं करेंगे, दूसरे दिन धरना-प्रदर्शन करने डंपिंग ग्राउंड पहुंच गए तथा मेयर का पुतला फूंका, जिससे स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से दिशाहीन है तथा उसका कोई एजेंडा नहीं है। केवल विरोध करने के दिखावे के लिए व सुर्खियों में रहने के लिए विरोध करते हैं। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी हमेशा लोगों के हितों के काम करती है तथा नगर निगम में विकास के एजेंडे लेकर आती है, जिनको आम आदमी पार्टी चलने नहीं देती।

भट्टी का कहना है कि बड़ी हैरानी की बात है कि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में तो इसी प्रकार का प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जा रहा है और चंडीगढ़ में विरोध किया जा रहा है। यह आम आदमी पार्टी का दोहरा चरित्र है, जिसको जनता भी समझ चुकी है। इन लोगों का जनता की दुख-तकलीफ से कुछ लेना-देना नहीं है. केवल ओछी राजनीति करते हैं।

भट्टी व चंद्रशेखर ने जोर देकर कहा कि भाजपा डड्डू माजरा में कूड़े के ढेर को खत्म करने की राह पर है, जिसमें आम आदमी पार्टी रोड़ा अटका रही है। इन सबके बावजूद शहर की जनता को इस कूड़े के ढेर से शीघ्र राहत मिलेगी।

error: Content can\\\'t be selected!!