डीएवी कॉलेज-10 के लाइब्रेरी क्लब-RAAH ने J-GATE पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया

स्टूडैंट्स को ई-संसाधनों की नई विशेषताओं और पहुंच के बारे में जानकारी दी

CHANDIGARH, 13 OCTOBER: यहां सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज की लाइब्रेरी और लाइब्रेरी क्लब RAAH ने ‘J-GATENEXT के माध्यम से ई-संसाधनों का उपयोग कैसे करें’ विषय पर एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया, जिसे वरिष्ठ प्रबंधक (ट्रेनिंग) अजय सहाय ने संबोधित किया। छात्रा स्वयंसेवक रुहानी ने सत्र का संचालन किया।

इस सत्र की शुरुआत लाइब्रेरियन डॉ. दीप्ति मदान के उद्घाटन भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने J-GATE के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद अजय सहाय ने J-GATE के माध्यम से ई-संसाधनों की नई शुरू की गई विशेषताओं और पहुंच के बारे में बताया। उन्होंने J-GATE में यूजर आईडी बनाने के बारे में भी जानकारी दी। संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और छात्रों ने इसमें गहरी रुचि दिखाई और प्रश्न भी पूछे। सत्र का समापन डॉ. शिवानी चोपड़ा द्वारा औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

error: Content can\\\'t be selected!!