सेक्टर-29 की RWA ने स्थापित किए गणपति, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

पूरे सेक्टर में शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई, यहां 10 दिन विराजेंगे बप्पा

CHANDIGARH, 8 SEPTEMBER: रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-29 चंडीगढ़ में गणपति पंडाल लगाया गया है। यहां आज पूर्ण विधि-विधान से गणपति प्रतिमा की स्थापना की गई। एसोसिएशन के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों व पुष्प वर्षा से बप्पा का भव्य स्वागत किया।

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-29 चंडीगढ़ के अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेक्टर-29 में गणपति पंडाल सजाया गया है। यहां गणपति प्रतिमा की स्थापना से पहले पूरे सेक्टर में शोभायात्रा और कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और ढोल-नगाड़ों के साथ सेक्टरवासियों ने नाच-गाकर गणपति का स्वागत किया।

नरेश अरोड़ा ने बताया कि पंडित तुकाराम कुलकर्णी 10 दिन तक पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश जी की सेवा में उपस्थित रहते हैं और सुबह-शाम भगवान गणपति की सेवा करते हैं। हर दिन शाम को यहां किसी एक परिवार की तरफ से भगवान गणेश जी का पूजन किया जाता है। नरेश अरोड़ा ने बताया कि प्रवीण कुमार, निर्मलजीत सिंह ,सुशील पांडेय, किशोरी, राघव व सभी सेक्टरवासी 10 दिन के इस आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करते हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!