राजीव शर्मा चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता व 4 अन्य नेता प्रवक्ता बने

टीवी, ऑडियो-विजुअल मीडिया के लिए भी पैनल नियुक्त

CHANDIGARH, 16 AUGUST: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचित डैलीगेट राजीव शर्मा को तत्काल प्रभाव से प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। शर्मा अक्टूबर-2021 से अब तक प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे थे। उनके साथ चार नेताओं दिलावर सिंह, अजय जोशी, कृष्ण लाल और रमेश कुमार गुप्ता को भी पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

बता दें कि जून-2024 में सतीश कैंथ और नसीब जाखड़ को प्रवक्ता पद से हटाए जाने के बाद यह फेरबदल किया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने टीवी और ऑडियो-विजुअल मीडिया पर पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी अपने पैनल की घोषणा की है। इसमें मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा सहित चारों प्रवक्ताओं के अलावा चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जाहिद परवेज खान और प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव करणवीर सिंह को ऑडियो-विजुअल मीडिया पैनल में नामित किया गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!