भारत विकास परिषद चंडीगढ़ ने स्टैपिंग स्टोन्स स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने गाए देश भक्ति के गीत

CHANDIGARH, 16 AUGUST: भारत विकास परिषद पश्चिम-2 शाखा चंडीगढ़ ने स्टैपिंग स्टोन्स स्कूल सैक्टर 38-ए चंडीगढ़ के सहयोग से देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सर्वप्रथम स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती शशि कुमार ने ध्वजारोहण किया और स्कूल के NCC के बच्चों ने परेड की। तत्पश्चात भारत विकास परिषद पश्चिम-2 शाखा चंडीगढ़ के सदस्यों के बच्चों और स्कूल के छात्रों ने देश भक्ति के गीत गाए तथा नृत्य किया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद पश्चिम-2 शाखा चंडीगढ़ के अध्यक्ष एससी वडेहरा, सचिव राजन खन्ना, कोषाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, महिला प्रमुख कंचन सैनी के अलावा शाखा सदस्य डाक्टर प्रतिभा तिवारी, एचसी कांसल, तरसेम चंद गोयल, महेश चंद गोयल, वंदना शर्मा, अजय शर्मा, सोनिया, अनु गुप्ता, राम तीर्थ, शशि किरण, अभिमन्यु अरोड़ा, डाक्टर शीना, आरती ढींगरा, किरण वालिया, संगीता खन्ना, प्रदीप खन्ना, छवि सहजपाल, कृष्ण सहजपाल और सरला भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ का भी सहयोग सराहनीय रहा।

error: Content can\\\'t be selected!!