भारत विकास परिषद चंडीगढ़ ने राधा-कृष्ण मंदिर 40-ए में किया रुद्राभिषेक

CHANDIGARH, 16 AUGUST: श्रावण मास में रुद्राभिषेक के विशेष महत्व को देखते हुए भारत विकास परिषद पश्चिम-2 शाखा चंडीगढ़ ने श्री राधा-कृष्ण मंदिर सैक्टर 40-ए चंडीगढ़ के सहयोग से शुक्रवार को श्री राधा-कृष्ण मंदिर सैक्टर 40-ए के परिसर में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया, जो कि प्रातः 6.30 बजे से 7.30 बजे तक चला।

इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें सत्यसाईं के भक्तों द्वारा संस्कृत भाषा में रुद्राभिषेक के मंत्रोच्चारण किए गए और तत्पश्चात भजन भी गाए गए। इस अवसर पर भारत विकास परिषद पश्चिम-2 शाखा चंडीगढ़ के कई सदस्य उपस्थित हुए और मंदिर के सदस्यों का सहयोग भी रहा। अंत में सभी उपस्थित लोगों को खीर-पूड़े का प्रसाद वितरित किया गया।

error: Content can\\\'t be selected!!