कुंदन लाल उनियाल लगातार 10वीं बार गढ़वाल भ्रात मण्डल रामलीला एवं दशहरा कमेटी सेक्टर-7 चंडीगढ़ के प्रधान बने

सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, अमित गोयल दूसरी बार चेयरमैन चुने गए

CHANDIGARH, 15 AUGUST: गढ़वाल भ्रात मण्डल रामलीला एवं दशहरा कमेटी सेक्टर-7 चंडीगढ़ के आज हुए चुनाव में कुन्दन लाल उनियाल को सर्वसम्मति से लगातार 10वीं बार प्रधान चुना गया है। इसके अलावा अमित गोयल को दूसरी बार चेयरमैन निर्वांचित किया गया।

इस संबंध में गढ़वाल भ्रात मण्डल रामलीला एवं दशहरा कमेटी सेक्टर-7 चंडीगढ़ की आम सभा की हुई बैठक में सबसे पहले वर्ष 2023 -24 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे आम सभा ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। इसके बाद वर्ष 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में उप प्रधान धीरज राणा को, महासचिव जगदीश गोदियाल को, सचिव कुंवर सिह रावत, कोषाध्यक्ष प्रवीण रमोला, उप कोषाध्यक्ष दीपक उनियाल, कोष निरीक्षक कालिका प्रसाद खंतवाल, मालमंत्री अनिल भण्डारी व रमेश रावत को, संगठन सचिव तेजपाल बिड़ला, जगदीश चन्द्र, नितिन कुमार तथा विक्की चौहान को चुना गया।

प्रधान कुंदनलाल उनियाल ने बताया कि गढ़वाल भ्रात मण्डल रामलीला एवं दशहरा कमेटी सेक्टर-7 चंडीगढ़ द्वारा इस बार रामलीला तथा दशहरा का आयोजन और ज्यादा भव्य तरीके से किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां अगले कुछ दिनों में शुरू कर दी जाएंगी।

error: Content can\\\'t be selected!!