चंडीगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा उप-चुनावों में इंडिया गठबंधन की जीत का जश्न मनाया

देश में भाजपा का ग्राफ तेजी से गिर रहा, मोदी सरकार लोगों का विश्वास खो चुकी है: राजीव शर्मा

CHANDIGARH, 13 JULY: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने 7 राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी और इंडिया ब्लॉक की बड़ी जीत के लिए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत इन सातों राज्यों के वोटरों का धन्यवाद करते हुए आज कांग्रेस भवन सैक्टर-35 में लड्डू बांटकर व ढोलक की थाप पर जश्न मनाया।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कांग्रेस की जीत के लिए खुशी मनाते हुए उन सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, जो हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिन चुनाव प्रचार में डटे रहे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा और 4 सीटें जीतीं। एच.एस. लक्की, जो हिमाचल की नालागढ़ विधानसभा सीट के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे, ने नालागढ़ के लोगों को उनके अभूतपूर्व समर्थन के लिए धन्यवाद दिया, जहां से कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बावा ने अच्छे मतों से जीत हासिल की।

इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा के द्वारा अपनी आशा के विपरीत प्रदर्शन के बाद देश में भाजपा का ग्राफ और भी अधिक तेज़ी से नीचे जा रहा है। यह इस तथ्य से स्पष्ट है कि इन उपचुनावों में 13 सीटों पर चुनाव लड़कर भाजपा और उसके सहयोगी केवल 2 सीटें ही जीत पाए, वह भी बहुत कम अंतर से, जबकि इण्डिया ब्लॉक ने इन सारी सीटों पर चुनाव लड़कर 10 सीटों पर विजय हासिल की. इससे पता चलता है कि केंद्र की मोदी सरकार लोगों का विश्वास खो चुकी है।

इस बीच स्थानीय सांसद मनीष तिवारी ने कांग्रेस पार्टी और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशियों को मिले समर्थन के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। इस मौके पर ज़ाहिद परवेज खान, राजीव मोदगिल, नरेंद्र चौधरी, ओम लता, अच्छे लाल गौड़, धर्मवीर, हरमेल केसरी, जसबीर बंटी, यादविंदर मेहता, विक्रम चोपड़ा, बीएम खन्ना, विक्टर सिद्धू, बलविंदर कौर, सोनिया जायसवाल, राहुल यादव, मनीष लांबा और अजीत सिंह समेत अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!