सीनियर सिटीजन एसोसिएशन चंडीगढ़ की गवर्निंग बॉडी के सदस्य बने केके शारदा

CHANDIGARH, 10 JULY: सीनियर सिटीजन एसोसिएशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष एससी अग्रवाल व उपाध्यक्ष ब्रिज सपरा ने आज खादी सेवा संघ के अध्यक्ष केके शारदा को एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी का सदस्य नियुक्त किया। इस मौके पर खादी के प्रति केके शारदा की सेवाओं को सराहते हुए चंडीगढ़ में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के कल्याण के लिए भी किए जा रहे कार्यों के लिए केके शारदा की प्रशंसा की गई। उल्लेखनीय है कि केके शारदा स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों से जुड़े संगठन के भी अध्यक्ष हैं। वह गांधी स्मारक भवन सेक्टर-16 चंडीगढ़ के चेयरमैन भी रहे हैं। साथ ही आचार्य कुल के भी चेयरमैन हैं।

सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी का सदस्य बनाए जाने पर अध्यक्ष एससी अग्रवाल व उपाध्यक्ष ब्रिज सपरा के अलावा कमलजीत सिंह पंछी, अगर रत्न शाम लाल सिंगला, खुल्लर आदि ने केके शारदा का स्वागत व सम्मान किया।

error: Content can\\\'t be selected!!