भारत विकास परिषद चंडीगढ़ ने सैक्टर 40 में किया तुलसी वितरण, 70 पौधे बांटे

CHANDIGARH, 10 JULY: भारत विकास परिषद पश्चिम 2 शाखा चंडीगढ़ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आज प्रातः 6 बजे सैक्टर 40-ए और 40-बी चंडीगढ़ के पार्क में तुलसी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में तुलसी के 70 पौधे बांटे गए और साथ में लड्डू देकर सभी का मुंह मीठा करवाया गया।

इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय समन्वयक अजय दत्ता और भारत विकास परिषद पश्चिम 2 शाखा चंडीगढ़ के अध्यक्ष एससी वडेहरा, सचिव राजन खन्ना, कोषाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, महिला प्रमुख श्रीमती कंचन सैनी, शाखा के वरिष्ठ सदस्य तरसेम चंद गोयल और महेश चंद गोयल, अजय शर्मा, श्रीमती सीमा नागपाल, श्रीमती आरती ढींगरा, श्रीमती किरण वालिया, श्रीमती दीपिका, श्रीमती अनु गुप्ता, उदयबीर लाठर, सुरिंदर कुमार गोयल, श्रीमती सरला समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में अजय दत्ता ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

error: Content can\\\'t be selected!!