श्मशान घाट के जीर्णोद्धार के लिए 7 करोड़ रुपए खर्च करना AAP-कांग्रेस की खुली लूट का संकेत: मल्होत्रा

भाजपा ने चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से इस प्रस्ताव को मंजूरी न देने की अपील की

CHANDIGARH, 14 JUNE: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ​​ने हाल ही में नगर निगम हाउस की बैठक में सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट के जीर्णोद्धार के लिए 7 करोड़ रुपए के एजेंडे को पारित करने के लिए आम आदमी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस विशेष एजेंडे से इंडी गठबंधन के पार्षदों की पोल खुल गई है और जनता के सामने उनका भ्रष्ट चेहरा बेनकाब हो गया है। ऐसा लगता है कि वे अब निगम की खुली लूट में लिप्त हो गए हैं।

मल्होत्रा ने एक बयान में कहा कि एक ढांचे के नवीनीकरण के लिए 7 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करने का क्या औचित्य है, जिसको केवल मामूली मरम्मत की आवश्यकता है, जबकि अधिकांश चीजें पहले से ही वहां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि 50 लाख रुपये में फैंसी फूल लगाना, टीले बनाना और लैंडस्केप करना जनता के पैसे की सरासर बर्बादी है। यह ‘आम आदमी पार्टी’ की दुर्दशा है, जो दावा करती है कि वह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सत्ता में आई है।

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के बारे में क्या कहा जाए, जिसे 2014 में भ्रष्टाचार के कारण केंद्र से बाहर कर दिया गया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का मानना ​​है कि इतनी राशि का इस्तेमाल जनता और नगर निगम के अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए किया जा सकता था, जो डी.सी. रेट और देरी से वेतन मिलने पर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस पैसे का इस्तेमाल गांवों और कॉलोनियों में विकास कार्यों में क्यों नहीं कर सकते? वे आउटसोर्स पर काम करने वाले गरीब कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान क्यों नहीं कर सकते लेकिन, आम आदमी पार्टी-कांग्रेस महंगे टेंडर जारी करके जनता के पैसे को बर्बाद करना पसंद करती हैं। मल्होत्रा ​​ने कहा कि भाजपा पार्षदों की गंभीर आपत्तियों के बावजूद एजेंडे को मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से अपील करती है कि वे इस प्रस्ताव को मंजूरी न दें, जो जनता के हितों के खिलाफ है और जिसमें इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचार की बू आती है।

error: Content can\\\'t be selected!!