भाजपा कार्यकर्ताओं ने मलोया में लगाई छबील, नरेश अरोड़ा ने बढ़ाया उत्साह

CHANDIGARH, 14 JUNE: वार्ड नंबर-28 मलोया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज छबील का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ छबील का वितरण किया तथा उनका उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर नरेश अरोड़ा ने कहा कि यह भारतीय संस्कार हैं, सनातनी संस्कार हैं, जो गर्मियों में आने-जाने वाले सभी राहगीरों को पानी मिले, इस बारे में सोचते हैं। अरोड़ा ने छबील के आयोजक कमलेश कुमार और सागर कुमार को इस काम के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विश्व की परिषद पंजाब के सुरेश राणा और राकेश चौधरी भी उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!