सत्य पाल जैन ने Haryana के राज्यपाल से मुलाकात की

CHANDIGARH: चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्यपाल जैन ने कल सांय हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। यह मुलाकात लगभग 15 मिनट तक चली। यह मुलाकात हरियाणा राज भवन, चण्डीगढ़ में हुई।

जैन ने बताया की यह मुख्यता शिष्टाचार के नाते भेंट थी। जैन ने राज्यपाल को इस क्षेत्र के कई कानूनी मुददों की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि जैन अपनी 11वीं तथा 12वीं लोकसभा की सदस्यता के दौरान 1996 से लेकर 1999 तक दत्तात्रेय के सहयोगी रहे हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!