हरियाणा की 94 वर्षीय भगवानी देवी ने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2022 में स्वर्ण सहित जीते 3 पदक

विदेश में बढ़ाया भारत के तिरंगे का मान, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भगवानी देवी की उपलब्धि पर दी बधाई व शुभकामनाएं

CHANDIGARH, 11 JULY: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फिनलैंड में हो रही वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण सहित 3 पदक जीतने पर भगवानी देवी को बधाई व शुभकामनाएं दी। मनोहर लाल ने कहा कि 94 वर्ष की आयु में भगवानी देवी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। उनकी ये उपलब्धि युवाओं में जोश भरने का कार्य करेगी। भगवानी देवी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जीवन में कुछ हासिल करने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है। भगवानी देवी ने सीनियर सिटीजन कैटेगरी में 100 मीटर की रेस में गोल्ड हासिल किया। उन्होंने विदेश में भारत के तिरंगे का माना बढ़ाया है।

error: Content can\\\'t be selected!!