महंगे पानी पर धरने का 11वां दिन: अब मनीमाजरा के दोनों भाजपा पार्षदों के पुतले फूंके जाएंगे

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा पानी के रेट्स बढ़ाए जाने के खिलाफ मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस के चल रहे धरने के 11वें दिन आज कांग्रेस कार्यकर्ता नेतराम राणा, विशाल, रिक्की, इंदरजीत व शीतल धरने पर बैठे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय भजनी ने बताया कि जल्द ही इस आंदोलन को और तेज करते हुए अब मनीमाजरा के दोनों बीजेपी पार्षदों के पुतले जलाए जाएंगे।

आज चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नेता कृष्ण लाल, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रानो देवी धरना स्थल पर पहुंचे और धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को जूस दिया व फूल माला पहनाई। इस अवसर पर रानो देवी ने कहा कि बीजेपी कुछ तो शर्म करो। हमने कभी नहीं सुना कि किसी के दाम सीधे तीन गुना बढे हों। पानी के बढ़े दाम जल्द ही कम होने चाहिए। कृष्ण लाल ने कहा कि नगर निगम में जितने बीजेपी पार्षद हैं, वह निकम्मे हैं। इन्होंने पानी के रेट्स तीन गुना बढ़ाकर शहर की जनता के साथ विश्वासघात किया है। धरने पर बैठे नेतराम राणा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने शहर में कुछ नहीं किया। मनीमाजरा के दोनों पार्षदों ने पानी के रेट बढ़ाते हुए बिल्कुल भी नहीं सोचा कि गरीब जनता का क्या हाल होगा।

error: Content can\\\'t be selected!!