भारत जोड़ो यात्रा पंजाब पहुंचने पर मंडी गोबिंदगढ़ से खन्ना तक राहुल गांधी के साथ चले चंडीगढ़ के 1000 कांग्रेसजन

विभाजनकारी ताकतों का मुकाबला करने के लिए पूरे देश में सशक्त संदेश दे रही यह यात्रा: पवन कुमार बंसल

CHANDIGARH, 11 JANUARY: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुआई में कन्याकुमारी से श्रीनगर तक चल रही भारत जोड़ो यात्रा पंजाब पहुंचने पर यात्रा में भागीदारी की और मंडी गोबिंदगढ़ से खन्ना तक उनकी यात्रा के साथ चले।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की के नेतृत्व में नारे लगाते हुए सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ता आज सुबह सैक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन से बसों में मंडी गोबिंदगढ़ के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी ने आज सुबह गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेककर अपनी यात्रा शुरू की।

इस अवसर पर पवन कुमार बंसल ने वहां उपस्थित मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा समाज में नफरत का जहर फैलाने वाली विभाजनकारी ताकतों का मुकाबला करने के लिए पूरे देश में एक सशक्त संदेश दे रही है। यात्रा का उद्देश्य भाजपा की उन जनविरोधी नीतियों को देश की जनता के सामने उजागर करना भी है, जो देश में बढ़ती आर्थिक असमानताओं, मुद्रास्फीति और बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार हैं।

यात्रा में चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, यूथ कांग्रेस व पार्टी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों और चण्डीगढ़ के आम नागरिकों ने बड़े जोश से भाग लिया।

error: Content can\\\'t be selected!!