सोनिया गांधी अस्पताल से डिस्चार्ज, हालत स्थिर

ANews Office: कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह अपने घर पहुंच चुकी हैं। डॉक्टरों ने उन्हें अभी आराम करने की सलाह दी है। उनकी तबियत स्थिर बताई जाती है।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी को गत 30 जुलाई की शाम को अचानक तबियत खराब होने के बाद सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट कराया गया था। तब सर गंगाराम अस्पताल के मीडिया बुलेटिन में बताया गया था कि सोनिया गांधी को रुटीन टैस्ट के लिए भर्ती किया गया है। अब रविवार दोपहर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

error: Content can\\\'t be selected!!