सैनिकों के सम्मान में तिरंगे को बांधेंगे भाजपा के कार्यकर्ता राखी: अरुण सूद

CHANDIGARH: देश के सैनिकों के सम्मान में 3 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में तिरंगे ध्वज को राखी बांधेंगे और सरहदों की सुरक्षा में लगे हमारे सैनिकों की रक्षा की प्रार्थना करेंगे।

यह जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पार्टी ने पार्टी की उपाध्यक्ष आशा जसवाल और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन को कोऑर्डिनेटर लगाया है। सूद ने बताया कि गत कई वर्षों से पार्टी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सीमाओं पर जाकर जवानों को राखी बांधती थी। इस बार कोरोना महामारी के चलते यह निर्णय लिया गया कि सेना के जवानों के सम्मान में तिरंगे झंडे को राखी बांधी जाए। इसके लिए पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला, मंडल, मोर्चा, विभाग और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है और सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में इस का आयोजन करेंगे | बूथ स्तर तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

सूद ने समस्त चंडीगढ़वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य चंदिगढ़वासी भी इस अभियान में भाग लें और अपने घरों में इसी प्रकार से तिरंगे झंडे को राखी बांधें। यह सही मायने में हमारी सेना के जवानों के सम्मान का प्रतीक होगा और इससे हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों का भी मनोबल बढ़ेगा।

error: Content can\\\'t be selected!!