CHANDIGARH : वर्ष 2024 में पुष्पा 2 से लेकर स्त्री 2 जैसी फिल्मों का बोलबाला रहा। दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी। अब नए साल 2025 में भी कई धमाकेधार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिनका आप इंतजार कर रहे हैं।
ईद पर रिलीज होगी सिकंदर
सबसे पहले तो ईद के मौके पर रिलीज होने वाली सलमान खान की सिकंदर है। इसके अलावा ऋतिक रोशन की वॉर 2 भी उतनी ही रोमांचक है। क्योंकि 2019 में इसके पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा मचा दिया था।
साल 2025 में रिलीज होंगी ये फिल्में
सिकंदर, इमरजेंसी, गेम चेंजर, वार टू, छावा, सितारे जमीन पर, वेलकम टू द जंगल, धुरंधर, कंतारा कैप्टर वन, इमरजेंसी समेत कई फिल्में नए साल में रिलीज होने जा रही हैं, जिनका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे।
कंगना की ये फिल्में आएगी
अदाकारा कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजनीतिक ड्रामा में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। इमरजेंसी का लेखन, निर्देशन और सह-निर्माता भी कंगना ने ही किया है।
छावा
विक्की कौशल की फिल्म छावा फरवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। छावा मराठा सम्राट और शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी पर एक जीवनी नाटक है। अक्षय खन्ना मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका में हैं।
सिकंदर
सलमान खान एक्शन एंटरटेनर फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित और एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित यह फिल्म ईद 2025 में रिलीज के लिए तैयार है।
वॉर 2
ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इसमें ऋतिक कबीर के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे। एक्शन थ्रिलर में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी हैं। कई अच्छे सीन भी इसमें मौजूद हैं।