स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों की एसोसिएशन ने चंडीगढ़ के प्रशासक को सौंपा ज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की काफी समय से लंबित मांगों को उठाया

CHANDIGARH, 4 JANUARY: चंडीगढ़ में रह रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से राजभवन में मुलाकात कर उन्हें स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की बहुत समय से लंबित मांगों के लिए एक ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई संस्था के अध्यक्ष केके शारदा, उपाध्यक्ष संजय भारतीय एवं कोषाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने की।

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का अभिनंदन करते हुए केके शारदा।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक के समक्ष स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की विभिन्न मांगें रखीं, जिनमें चंडीगढ़ में रह रहे स्वतंत्रता सेनानी परिवार के बच्चों को सरकारी नौकरी में 2% आरक्षण देने, चंडीगढ़ के प्रशासक की एडवाइजरी काउंसिल एवं म्युनिसिपल कारपोरेशन हाउस में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों में से किसी एक योग्य व्यक्ति को नॉमिनेट करने, मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए भी इंजीनियरिंग कॉलेज की तर्ज पर स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के बच्चों को 2% आरक्षण देने की मांग शामिल है। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों के परिवारों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

आचार्य कुल चण्डीगढ़ की किताब का विमोचन करेंगे कटारिया

केके शारदा ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से उन्होंने आचार्य कुल चण्डीगढ़ की नई किताब, जिसमें कवियों और छात्र कवियों की रचनाएं शामिल हैं, के विमोचन का भी आ्ग्रह किया। प्रशासक ने इस पर अपनी सहमति दी। केके शारदा ने बताया कि प्रशासक जल्द ही आचार्य कुल चण्डीगढ़ के एक समारोह में इस किताब का विमोचन करेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!